रुद्रपुर में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम का समापन। कार्यक्रम को पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित। समापन पर सीएम धामी ने भी रहे मौजूद

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। – भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना और भाजपा की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

उधम सिंह नगर के 14 मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना वही
रुद्रपुर की पुलिस लाइन में आयोजित नारी शक्ति बंधन समापन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा,प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला,पूर्व अध्यक्ष पूनम अग्रवाल,स्वाति शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय,
रितु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी,दया डसीला,श्वेता मिश्रा, माही सकलानी,, शालिनी बोरा,विवेक सक्सेना, धीरेंद्र मिश्रा विनय बतरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह जी आदि मौजूद थी।
