उत्तराखंड

लोनिवि रुद्रपुर:पूल के खेल में मानकों की अनदेखी।तय समय पर नहीं खोले जा रहे टेंडर।।पूल करके चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की चर्चा।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर में टेंडर खोलने में जमकर खेल हो रहा है। चर्चा है कि टेंडर पूल कराकर विभाग चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिछले माह 22 फरवरी को लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय की तरफ से किच्छा विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना मद से सड़क निर्माण के चार टेंडरों की निविदा का प्रकाशन कराया गया, जिसमें टेंडर डालने और खोलने का समय 02 मार्च रखा गया था, बताया जा रहा कि तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अभी तक टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो विभाग कर्मी टेंडर प्रक्रिया का समय पूरा होने के बाद भी अपने चहेते ठेकेदारों का टेंडर बाक्स में डाल देते हैं,और अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर देकर उसका पूल करा देते हैं। जिससे सरकार को बड़ा नुक़सान होता है। यह पहली बार नहीं हो रहा विभाग में टेंडर प्रक्रिया में हर बार यही खेल होता है।
पूल से किसको फायदा और किसका होता है नुकसान
जनपद के विभागों में चल रहे पूल के खेल में मुनाफ और घाटे की बात आसानी से समझी जा सकती है। उदाहरण के तौर पर रुद्रपुर नगर निगम में पिछले पांच साल में हुए अधिकांश टेंडर 20 से 35 प्रतिशत घाटे में ठेकेदारों लिए थे, जिससे एक। करोड़ का काम 70 लाख में हुए, सरकार को तीखी लाख की बचत हुई, वहीं पूल के खेल में यही काम दो या तीन प्रतिशत घाटे में होते हैं,यानी पूल के बाद यही एक करोड़ का काम 98 लाख में हुए। निगम में निवर्तमान मेयर के कार्यकाल के अंत समय 13 करोड़ के कामों में भी यही खेल हुआ था। पूल के बाद जितना मुनाफा होता है ठेकेदार उसका कुछ हिस्सा अन्य ठेकेदारों और अफसरों में बांट देता,बाकी अपने पास रख लेते हैं, इससे सरकार की बचत विभागीय अधिकारियों और चंद लोगों की जेंव में चली जाती है।
क्या कहते हैं लोनिवि के अधिशासी अभियंता
इस मामले में लोनिवि रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना कि टेंडर प्रक्रिया बुधवार को खोल दिए गए हैं, लेकिन उसकी अभी टेक्निकल प्रक्रिया चल रही, जिसके बाद टेंडर किसके नाम हुआ है यह पता चलेगा। यानी जिस टेंडर की सभी प्रक्रियाएं 02 मार्च को होनी थी वह अभी भी पूरी नहीं हो पाई है।