उधमसिंह नगर

महिलाओं को मोदी सरकार ने बनाया सशक्त,विमला। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)!भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमेशा मोदी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है ।उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू एल पी जी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की राहत देकर महिलाओं को बहुत बड़ी राहत दी है

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला, सुकन्या, जनधन, मुद्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नारी शक्ति के सहयोग के साथ देश की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।’’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।