उत्तराखंड

तो भट्ट के मुकाबले डा. महेंद्र पाल होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी।नाम फाइनल औपचारिक घोषणा बाकी।नैनीताल सीट से दो बार रहे हैं सांसद

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार खत्म होने वाला है। पार्टी ने पूर्व सांसद एडवोकेट महेंद्र पाल को फिर मैदान में उतरने की तैयारी पूरी कर ली है,बस अब औपचारिक घोषणा होने वाकी है।

नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव होना है। भाजपा इस सीट पर वर्तमान सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का टिकट पक्का कर चुकी है, कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। इधर सूत्रों के हवाले जो खबर समाने आ रही है, उसमें पूर्व सांसद महेंद्र पाल का टिकट पक्का माना जा रहा है। बताया जा रहा कि हाईकमान ने काफी मंथन के उनके नाम पर मुहर लगा दी है, हालांकि अभी घोषणा होनी बाकी है। महेंद्र पाल की नैनीताल और ऊधमसिंहनगर दोनों जगह मजबूत पकड़ बताई जा रही है। कांग्रेस से जुड़े लोगों की मानें तो दो बार सांसद रहे महेंद्र पाल भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल करेंगे।