उत्तराखंड

दो अवैध क्लिनिक पर स्वस्थ विभाग ने डाला ताला। विना डिग्री और लाइसेंस के चल रहे थे अस्पताल

नरेन्द्र राठौर।                                                            रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर  क्षेत्र में चल रहे दो अवैध क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। टीम ने शहर के लक्ष्मीपुर पट्टी व सर्वरखेड़ा में छापा मारकर यह कार्रवाई की। दोनों अवैध क्लीनिकों का संचालन बिना वैध डिग्री किया जा रहा था। टीम को क्लीनिकों में अन्य अनियमितताएं भी मिली।
बुधवार को जन शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी के नेतृत्व में नगर निगम व तहसील प्रशासन की टीम ने मजरा रोड स्थित लक्ष्मीपुर पट्टी में देहली हेल्थ केअर के नाम से संचालित क्लीनिक पर छापा मारा। संचालक बिलाल टीम के सम्मुख संबंधित डिग्री प्रस्तुत नहीं कर पाया। डा. अमरजीत साहनी ने बताया कि एक महीना पूर्व मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें क्लीनिक संचालक पर पित्त की पथरी के उपचार के नाम पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की गई थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी साहनी ने बताया कि क्लीनिक संचालक की इलेक्ट्रो होम्योपैथी की डिग्री उत्तराखंड कूड़े सरकार द्वारा पंजीकृत नहीं है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एन ओसी भी नहीं ली गई है‌‌ इसके बाद अवैध क्लिनिक को सील कर दिया गया।सर्वखेडा में यासीन नाम का झोला झाप चला रहे क्लीनिक पर कई लोग इजाल कराते मिले। क्लीनिक में कई लोग भर्ती भी पाए गए। चिकित्सा कोई डिग्री नहीं दिखा पाया, विभाग की टीम ने क्लीनिक सीज कर दिया।

error: Content is protected !!