कारगिल विजय दिवस पर रुद्रपुर में निकली मसाला रैली

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रूद्रपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य मशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भाजयुमो विपिन चौहान ने बताया की आज से 25 वर्ष पूर्व पाकिस्तान की कायराना हरकत के कारण हुए भीषण युद्ध में हमारे 527 जाबांज सैनिक शहीद हुए थे, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाकर परास्त करने का किया गया था, कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, जिला प्रभारी पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला प्रभारी भाजयुमो नीरज पंत, उपेन्द्र चौधरी, योगेश वर्मा, टिंकू मिश्रा, सुरेश कोली, जिलाध्यक्ष भाजयुमो शशांक बिष्ट, नमन, आदेश भारद्वाज, गोविंद, जितेन्द्र, मनमोहन व सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे…
