Latest:
उत्तराखंड

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को सौंपी तहरीर

नरेन्द्र राठौर/रुद्रपुर(खबर धमाका)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अपमानजनक बयान देने वाले भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को सौंपी तहरीर

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को सौंपी तहरीर

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तरबिंदर सिंह मारावाह ने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी को खुलेआम हत्या की धमकी दी थी।
शिव सेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ और यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने भी राहुल गांधी को लेकर गलत बयानबाजी की है। कहा कि इस तरह के बयान केवल जनता में अशांति पैदा करने, दंगा भड़काने के मकसद से दिए गए हैं। उन्होंने सभी लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहां पर ममता रानी, सौरभ चिलाना, सतीश कुमार, उमा सरकार, किशोर हालदार, बाबू विश्वकर्मा, अबरार मौजूद रहे।

Advertisement