राजकीय वाहन चालक महासंघ नेगी अध्यक्ष, सैनी जिला मंत्री नियुक्त संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित,फूल मालाओं से हुआ स्वागत
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। राजकीय वाहन चालक महासंघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया । संग्राम सिंह नेगी को जिला अध्यक्ष, हरीश सिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,संतोष गोस्वामी उपाध्यक्ष ,कृष्ण कुमार सैनी को जिला मंत्री, मनोज तिवारी को कोषाध्यक्ष, शिव चरण को संयुक्त मंत्री , धन सिंह रौतेला को संगठन मंत्री , दीवान सिंह को प्रचार मंत्री और जगदीश सिंह को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
https://www.facebook.com/share/v/15HSiPyn5H/
उक्त चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी योगेश उपाध्याय प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंघ व सहायक चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह कैड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तराखंड एवं मोहन राठौर जिला मंत्री लोक निर्माण विभाग मिनिस्टर संगठन उधम सिंह नगर की देखरेख में संपन्न हुआ।