Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में भाजपा नेता के घर हथियारों से लैस युवकों ने किया पथराव,मार-पीट  सिर में चोट लगने से भाजपा नेता की हालत नाज़ुक, आईसीयू में भर्ती  पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,24 घंटे बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज घटनाओं का दौरा थम नहीं है। दीपक और अंकित की हत्या के बाद अब भाजपा नेता के घर पथराव और मार-पीट की घटना से लोग सहम गए हैं। घटना में घायल भाजपा नेता की हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि की घटना के 24 घंटे बाद भी दहशत फैलाने वाले पुलिस पकड़ से बाहर है।

https://www.facebook.com/share/v/1A9kzrSbTN/

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए भाजपा नेता के घर हमले की लाइव वीडियो 

जानकारी के मुताबिक बडी खबर, ट्रांजिट कैंप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मदन दिवाकर के घर पर बीत रात आधा दर्जन हथियार बंद युवकों ने हमला बोल दिया। युवकों ने जमकर पथराव किया, जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई, पथराव में भाजपा नेता मदन दिलावर सिर में पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, बताते हैं कि करीब आधा घंटे तक दहशत फैलकर हमलावर फरार हो गए हैं,इधर घटना की सूचना पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता समेत तमाम नेता मौके पर पहुंचे, घायल भाजपा नेता को किच्छा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर है, विधायक शिव अरोरा ने भी आज अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी ली।

इधर पुलिस ने मामले में मामले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!