खानपुर पूर्व सीट पर बंगाली समाज की तीन देवियों में सीधी जंग सुषमा की दौड़ तोड रही अमिता का विश्वास ठुकराल की मेहनत शिव को दे रही चुनौती

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के तहत ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए खानपुर पूर्व सीट पर भाजपा सीट फंसती नजर आ रहा है। इसके पीछे एक निर्दलीय प्रत्याशी को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का मजबूत सर्पोट मिलना बताया जा रहा है। इधर पूर्व विधायक के मैदान में उतरने से भाजपा के होश उड़ गए हैं। ठुकराल ने रुद्रपुर विधायक शिव के लिए भी चैंलेज खड़ा कर दिया है।
खानपुर पूर्व सीट से भाजपा ने अपना समर्थन अमिता विश्वास को दिया है। इससे पहले यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। खानपुर पूर्व सीट रुद्रपुर विधानसभा में आती है, इसलिए रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी है। नामांकन के बाद भाजपा से बागी हुए राजेश बजाज और गुरबाज डूमरा को पार्टी संगठन ने मनाने में कामयाबी हासिल की तो माना जा रहा कि अब इस सीट पर भाजपा की इकतरफा जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है,वह बेहद कमजोर माना जा रहा, लेकिन ज्यों ज्यों मतदान की तारीख करीब आती जा रही है, समीकरण बदल रह है। क्षेत्र से जुड़े लोगों की मानें तो निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार भाजपा प्रत्याशी को सीधी चुनौती दे रही है।उनकी सभाओं में भीड़ जुट रही है,इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सुषमा को समर्थन देकर भाजपा की नींद उडा दी है। ठुकराल जहां सुषमा के दिन लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं,तो क्षेत्र के गांवों की हो रही उपेक्षा का मुद्दा भी उठा रहे हैं।
आचनक सक्रिय हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने रुद्रपुर विधायक शिव आरोरा के लिए भी चुनौती बन गए हैं, खानपुर पूर्व सीट की बात करें तो इसका पूरा क्षेत्र रुद्रपुर विधानसभा में लगता है,यदि ठुकराल कामयाब हुए तो यह सीधे विधायक शिव अरोरा की हार मानी जायेगी,जिसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पड़ेगा।

