ऊधमसिंहनगर में 15 लाख की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पंचायत चुनाव से पहले काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक सूचना पर हरियाणा मार्का शराब का जखीरा पकड़ा है। एक नशे का सौदागर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब तकरीबन 15 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई 2025 को काशीपुर पुलिस टीम को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि वाहन संख्या यूपी 19 एटी 2508 से हरियाणा के सोनीपत से भारी मात्रा में अवैध शराब जनपद में लाई जा रही है। शराब की पेटियां अंडों की क्रेट की आड़ में छिपाई गई थी। जिसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना था। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सूचना पर काशीपुर पुलिस टीम ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर पर तत्काल बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहन की चैकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भगा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता से वाहन का पीछा किया और घेराबंदी कर वाहन कोपकड़ लिया। चालक की पहचान अमजद पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना कैराना, जिला शामली यूपी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में अमजद ने बताया कि ट्रक में 230 पेटी हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है। एसपी काशीपुर ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 15 लाख से अधिक की आंकी गई है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुख्य सरगना और नेटवर्क का खुलासा—-
पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त अमजद ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कुछ और नामों का खुलासा किया। चालक ने बताया कि यह शराब अमित और मुकेश पुत्र जयपाल, निवासी मुआना, सोनीपत तथा गौरव निवासी ठाकुरद्वारा, सुरजन नगर की है। अमजद के अनुसार ये तीनों एक बलेनो कार में आगे-आगे चल रहे थे। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार उसे रास्ता साफ होने या न होने की जानकारी दे रहे थे। कार फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी।
