कुरैया सीट पर कोमल चौधरी के पक्ष में बदलती नजर आ रही हवा!विपक्ष के आरोप भी नहीं कर रहे काम।सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन भी कोमल को दे रहा मजबूती।मंदिर में ताले लगावाने के आरोप कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पड़ रहे भारी

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर की कुरैया सीट पर सोमवार को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से कोमल चौधरी तो कांग्रेस की तरफ से सुनीता सिंह में सीधी टक्कर बताई जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी फराह नावेद भी पूरी भी तेजी दौड़ लगा रही है।

https://www.facebook.com/share/v/171FRpWJdU/
ऊपर दिए लिंक में सुनिए कोमल चौधरी की अपील
कुरैया सीट की बात करें तो शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान के एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोला बोला, भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर लग रहे आरोपों से ऐसा लग रहा था,कि यह उनकी हार कारण भी बन सकता है, जबकि कीरतपुर में मंदिर में ताले डलवाने के आरोप कांग्रेस प्रत्याशी के लिए भारी पड़ रहे थे,लेकिन जैसे जैसे चुनाव निकट आया माहौल बदला बदला से नजर आ रहा। भाजपा प्रत्याशी को सत्तारूढ़ पार्टी का होने का पूरा फायदा मिल रहा है,तो कांग्रेस प्रत्याशी अंतिम समय में जनता तक ठीक से अपनी बात न पहुंचा पाने से कमजोर हुए हैं। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को बिहारी प्रत्याशी होने का आरोप लगाकर मुद्दा बनाया था,जो अंतिम समय में फेल हो गया है। लोगों की मानें तो जो लोग गांव में रहते हैं उनके शहरों में भी घर है, इसमें बुराई क्या है। भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के पति ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जब रुद्रपुर का व्यक्ति किच्छा से चुनाव लड सकता है तो वह मटकोटा जो उनके क्षेत्र में आता है, उससे चुनाव क्यों नहीं लड सकतें। उन्होंने कहा पूर्व में दो बार कुरैया सीट से कांग्रेस का जिला पंचायत सदस्य रहा है। उसने कितना काम किया है यह क्षेत्र की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि काम सरकार करती है। इस समय भाजपा की सरकार है और भाजपा के समर्थन से ही कोमल चौधरी चुनाव लड रही है। यदि वह जीती तो क्षेत्र में सांसद, विधायक,जिला पंचायत सभी जगह से क्षेत्र का विकास कराने का काम करेगी। जनता को कभी भी यह एहसास नहीं होगा कि उन्होंने कोमल चौधरी को वोट देकर कोई ग़लती की है।
