बड़ी खबर,रुद्रपुर क्षेत्र के इस बूथ पर 30 जुलाई को होगा पुनर्मतदान।जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

रुद्रपुर(खबर धमाका)- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत विकास खण्ड रूद्रपुर के मतदान स्थल संख्या-48 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमला पिस्तौर कक्ष संख्या-01 के वार्ड संख्या-2 के सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु विनिर्दिष्ट तिथि 30 जुलाई 2025 को प्रातः 08 बजे से सायं 05 बजे तक पुर्नमतदान कराया जायेगा।

https://www.facebook.com/share/v/1C6M9NvY2D/
https://www.facebook.com/share/p/1FhAfAJF9b/
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ विकास खण्ड रूद्रपुर व खण्ड विकास अधिकारी रूद्रपुर को निर्देश दिये है कि पुर्नमतदान की सूचना को विकास खण्ड रूद्रपुर के मतदान स्थल संख्या-48 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमला पिस्तौर कक्ष संख्या-01 के वार्ड संख्या-02 के सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु सम्बन्धित प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को डुगडुगी बजवाकर सूचित करना सुनिश्चित करें।
—————————————–
