आल्टो कार-स्कार्पियो में भिंड़त, महिला समेत तीन की मौत। देर रात हल्द्वानी में हुआ हादसा, रुद्रपुर से लौट रहा था हल्द्वानी का परिवार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। हल्द्वानी में बेलबाबा के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घा*यल बताए जा रहे हैं। हादसे के पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.facebook.com/share/v/1AcozY6oi4/
https://www.facebook.com/share/v/1AcozY6oi4/
जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार के लोग अपनी बहन से मिलने #रुद्रपुर गए थे। रात को घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर रात करीब 2 बजे परिजनों को दी गई। घायलों और मृतकों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
सभी मृ*तक और घाय*ल बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18, हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी, जिसने ऑल्टो कार को सीधी टक्कर मारी
