उत्तराखंड में उथल-पुथल की खबरों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा।धामी सरकार के मंत्रिमंडल में चुफाल,भगत,बत्रा के साथ ही पाण्डेय,शिव को भी मिल सकती है जगह।सरकार के समाने क्षेत्र बाद का संतुलन बनाए रखने की भी चुनौती।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में चल रही उथल-पुथल की खबरों के बीच धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का मामला भी खूब चर्चा में है। माना जा रहा कि धामी सरकार का मंत्रिमंडल शीघ्र हो सकता है।

इधर धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा के विधायक सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल जिन लोगों के नाम सबसे ऊपर है उनमें विधायक विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, प्रदीप बत्रा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का नाम शामिल हैं। चुफाल,भगत और पाण्डेय और बत्रा कई-कई बार विधायक रहे तो चुफाल,भगत और पाण्डेय पहले कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।इन तीनों की दावेदारी वरिष्ठता के आधार भी काफी मजबूत है। प्रदेश में खत्री समाज का वोट बैंक भी अच्छा खासा है, जबकि इस समाज से रुड़की विधायक विनय बत्रा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का नाम चल रहा है। प्रदीप बत्रा दूसरी बार विधायक बने हैं, जबकि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पहली बार विधायक बने हैं,हालकि विधायक शिव अरोरा के पास संगठन का बड़ा तजुर्बा है, जिलाध्यक्ष रहते उन्होंने ऊधमसिंहनगर में पार्टी को खड़ा करने का बड़ा काम किया था,शिव अरोरा को यदि मंत्री मंडल में शामिल किया गया तो जनपद की आधा दर्जन सीटों पर भाजपा को सीधा फायदा मिलेगा, ऐसे में रुद्रपुर विधायक की दावेदारी भी कम नहीं आंकी जा सकती।ऊधमसिंहनगर की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा के रहने वाले हैं। सितारगंज से सौरभ बहुगुणा भी कैबिनेट मंत्री हैं, ऐसे में यदि गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय को सरकार ने मंत्री बनाया तो फिर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की उम्मीदों को झटका लग सकता है, क्योंकि सरकार में यदि एक ही जिले के तीन मंत्री और एक मुख्यमंत्री होंगे तो अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि इसपर सवाल खड़ा करेंगे, जबकि नैनीताल समेत कई जनपद ऐसे हैं, जहां पर सरकार में एक भी विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया है।ऐसे सरकार के समाने क्षेत्र बाद का संतुलन बनाए रखने का भी पूरा दबाब होगा।
हालांकि बताया जा रहा कि धामी कैबिनेट में अभी पांच मंत्रियों की जगह ख़ाली है। बंशीधर भगत,विशन सिंह चुफाल,अरविंद पाण्डेय,प्रदीप बत्रा के बाद भी एक मंत्री की जगह ख़ाली रहेंगे, ऐसे में यदि भाग्य ने साथ दिया तो रुद्रपुर विधायक भी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।
