उधमसिंह नगर

दिल्ली के युवक से रुद्रपुर में हुई थार लूट का पर्दाफाश।लूटी गई कार व तंमचे के साथ शातिर लुटेरा गिरफ्तार 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली पुलिस ने थार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार समेत तमंचा,कारतूस बरामद किया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1CY58XJV6W/

https://www.facebook.com/share/v/1CZMW8twWC/

कोतवाली पुलिस के मुताबिक कि 3 सितंबर को काशीपुर रोड पर एक थार लूटने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर संख्या 442/2025 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता बनाम रजनीश अरोरा उर्फ सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम में शामिल एसएसआई नवीन बुधानी,चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी होशियार सिंह,एसआई चंदन सिंह बिष्ट,दीपचन्द्र के साथ वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निकले। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 3 सितंबर की रात काशीपुर रोड पर जिस थार गाड़ी लूटेरों की तलाश कर रहे। उनमें से एक मुख्य अभियुक्त रजनीश अरोरा कहीं बाहर भागने की फिराक और वह प्रीत विहार की ओर गय है। पुलिस एएन झां इंटर कालेज के सामने से होते हुये प्रीत विहार को जाने वाले रोड पर पहुंची। तभी पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना रजनीश अरोरा उर्फ सोनू पुत्र स्व. रविन्द्र अरोरा उर्फ गुल्लू निवासी इन्द्रा कालोनी गली नंबर 4 थाना रुद्रपुर बताया। जामा तलाशी में उसके पास एक तमंचा 315 बोर,एक कारतूस जिन्दा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में रजनीश ने बताया कि फाईनेंस की किस्त टूटी हुई गाड़ियों को खरीदने बेचने का काम करता है। दिल्ली निवासी मोहित से जान पहचान थी वह भी यही काम करता है। मोहित के कहने पर पिछले महीने जग्गा प्रधान की स्कोर्पियो गाड़ी बेचने के लिये दिल्ली भेजी थी। मोहित ने मेरे साथ वहां चीटिंग करते हुये किसी दबंग आदमी को गाड़ी 50 हजार रुपये में देकर फंसा दी थी। यहां से दिल्ली जाना पड़ा था और वकील, पुलिस की मदद से गाड़ी छुड़ायी। उसमें उसका दो ढाई लाख रुपये खर्च हुआ था। रुद्रपुर आकर मोहित को पैसा वापस देने के लिये कहा तो उसने साफ मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोहित को सबक सिखाने की ठान ली थी। कुछ दिन पहले ही मोहित का फोन आया कि एक गाड़ी चाहिये।रुद्रपुर से नई गाड़ी दिला दूगा। मोहित मेरी बातों में आ गया उसने कहा कैंचीधाम जाना है। साथ में दोस्त भी हैं। मैने जग्गा प्रधान को बताई तो जग्गा प्रधान काफी समय से मोहित को सबक सिखाने के फिराक में था।मोहित ने जब बताया कि दिल्ली से थार गाड़ी से आ रहे है। इस पर चारों ने मिलकर योजना बनाई कि थार लूट लेते है।मोहित की लोकेशन का पता किया। मोहित ने उस समय बाजपुर पार करने की बात बताई। बात जग्गा प्रधान को बताई जग्गा प्रधान ने काशीपुर रोड स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर आने को कहा। थोडी देर में पहुंचा तो वहां पर पहले से जग्गा प्रधान,वंश मखीजा,राधेश्याम पंडित, जग्गा प्रधान की स्कार्पियो के साथ खड़े थे।तमंचे थे। थोड़ी देर बाद जब मोहित अपने अन्य दोस्तो के साथ फ्लाईओवर से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसकी गाड़ी रुकवा ली। जग्गा प्रधान ने गाड़ी चला रहे मोहित और उसके बगल में बैठे भूपेन्द्र पर कनपट्टी पर तमंचा लगा दिया तथा राधेश्याम व वंश ने पीछे बैठे संयम पर तमंचा रख कर खींचकर बाहर निकाल दिया। तीनों के साथ मारपीट भी की। थार को लूटकर ले गये। एसएसपी ने बताया कि रजनीश की निशानदेही पर थार बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। जबकि फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।