उधमसिंह नगर

नौ साल बाद गोवा से दबोचा गया चेक बाउंस का आरोपी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पुलिस ने नौ साल बाद चेक बाउंस के वारंटी को गोवा से गिरफ्तार कियाा है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एकनाथ तारी, सोल प्रोप्राइटर, धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज, एफ-एफ-2, प्रथम तल, वासुदेव रेजिडेंसी, निकट कामत नर्सिंग होम, गोवा के खिलाफ वर्ष 2016 में चेक बाउंस का केस दर्ज हुआ था। अभियुक्त वारंट जारी होने के बाद से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम ने आरोपी एकनाथ को गोवा के शांतिनगर में उसके घर के बाहर से वारंट तामील कर गिरफ्तार किया। आरोपी घर से भागने की फिराक में था। आरोपी खनन का कारोबार करता है।