पीएससी कर्मी ने दबंगों पर लगाया जानलेवा संभले का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

रुद्रपुर(खबर धमाका)। 31वीं वाहिनी पीएसी में एसआई (एम) आंकिक के पद पर तैनात भोविन्दर सिंह खाती ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बाहर से आए दबंगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर पीएसी कर्मी ने बताया कि वह कीरतपुर के गायत्री विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। 29 सितंबर की रात को कीरतपुर निवासी हनुमान उनके घर आया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उनके परिवार को भी गालियां दीं। बताया कि कुछ देर बाद हनुमान अपने साथियों राजेश पासवान, सतीश पासवान, श्रवण गुप्ता, सूरज गुप्ता और अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर घर पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावर रिवॉल्वर लेकर घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आसपास के लोगों के पहुंचने और सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के कारण घर में नहीं घुस पाए। इस दौरान उन्होंने बाहर आने के लिए उकसाते रहे। मोहल्ले के लोग इकट्ठे होने पर आरोपी वहां से भाग गए।लेकिन जाते समय रास्ते में देख लेने की धमकी दे गये। पीड़ित के मुताबिक ये लोग कॉलोनी के निवासी नहीं हैं और आए दिन गुंडागर्दी करने पहुंच जाते हैं। घटना के बाद आरोपी काफी देर तक कॉलोनी के मोड़ पर डटे रहे और उन्हें घेरने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हुई है। पीएसी कर्मी ने आशंका जताई है कि आरोपी ड्ढूटी पर आते-जाते समय उन पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेश पासवान, हनुमान, सतीश पासवान, श्रवण गुप्ता, सूरज गुप्ता और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

