रुद्रपुर में बिना एनओसी के पेयजल विभाग ने सड़क खोदकर करा दी सरकार की फजीहत।खबर छपी तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने खोली पोल।सरकार की छवि ढकने के लिए लगा पैंच।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में पेयजल विभाग की लापरवाही ने सरकार और मुख्यमंत्री की फजीहत करा दी। विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी लिए बैगर मुख्य सड़क खोदकर गढ्ढा कर दिया।इधर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद जब आला अफसर जागे तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने स्पष्टीकरण के साथ गढ्ढा भरने का काम किया है।

https://www.facebook.com/share/v/1GzcwR1rWu/
https://www.facebook.com/share/p/19yR3RMiF2/
https://www.facebook.com/share/v/1ZKwg2gXmW/
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बरसातीं सीजन में छतिग्रस्त हुई सड़कों को गढ्ढा करने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद रुद्रपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग ने सभी सड़कों के गढ्ढा मुक्त होने का दावा किया था।इधर दो दिन पहले एक बड़े समाचार पत्र में रुद्रपुर के काशीपुर रोड में गड्ढे की खबर, कागजों में चकाचक और धरातल पर गड्ढे शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें कवायद सड़क के गड्ढे भी दिखाए गए थे।
इधर खबर प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अभियंता प्रांतीय लोनिवि रुद्रपुर ने स्पष्टीकरण पेश कर दिया है, जिसमें कहा गया कि महोदय उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि समाचार पत्र में काशीपुर बाईपास मार्ग पर गढढे को दिखाया गया था। महोदय को अवगत कराना है कि उपरोक्त मार्ग वर्तमान में रूद्रपुर नगर निगम के अधीन है। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सम्पादित कराये जाने हेतु उक्त मार्ग में लो०नि०वि० रूद्रपुर द्वारा एस०डी०बी०सी० द्वारा सतह सुधार का कार्य कराया गया था। उक्त मार्ग में जल संस्थान द्वारा अपनी पेयजल लाईन को चैक करने हेतु गढढा किया गया था। उक्त मार्ग नगर निगम के अधीन होने के कारण जल संस्थान द्वारा उक्त कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग से एन०ओ०सी० नही ली गयी। उक्त गढ़ढे को जल संस्थान द्वारा ही भरा जाना था, परन्तु उनके द्वारा गढढे को सही ढंग से नही भरा गया जिस कारण पुनः गढढा बन गया। वर्तमान में समाचार प्रकाशन के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त मार्ग पर गढढे को भर दिया गया है। विभाग की तरफ से इसके फोटोग्राफ भी जारी किए गए हैं।
सवाल यह उठता है कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि विभाग कुंभकर्णी नींद से क्यों जागा है।जब यह गलती पेयजल विभाग की थी तो समय रहते लोनिवि विभाग ने इसकी शिकायत क्यों नही की।
काशीपुर रोड पर जिस जगह गढ्ढा था,वह से प्रतिदिन लाखों लोगों गुजरते हैं,यह रुद्रपुर की मुख्य सड़क मानी जाती है। इसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
