उधमसिंह नगर

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नेतृपाल मौर्या जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1FiwTZuxcD/

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए स्वागत की पूरी खबर 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्या जी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह, स्नेह एवं समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और सशक्त एवं जनसेवी बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर,जिला कोषाध्यक्ष  रोशन अरोरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री बीना साहू, ललित राठौर, मोर सिंह यादव, रवि रस्तोगी,सहित भाजपा परिवार के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की।