Latest:
राष्ट्रीय

बुलंदशहर में दिसंबर में होगा पत्रकार प्रेस परिषद का दो दिवसीय महा अधिवेशन।देश-भर से पहुंचेंगे पत्रकार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि 

बुलंदशहर/रूद्रपुर(खबर धमाका)। पत्रकार प्रेस परिषद का दो दिवसीय महा अधिवेशन आगामी दिसंबर माह में बुलंदशहर में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में देशभर से एक हजार से अधिक पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, साथ ही कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक के बाद जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं उत्तराऽंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि बैठक में अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि परिषद पत्रकारों के हित में कई योजनाएँ प्रारंभ करने जा रही है, जिनमें पूरे भारतवर्ष के पत्रकारों के लिए टोल-फ्री सुविधा और बस यात्र फ्री योजना प्रमुऽ हैं। इस योजना का प्रथम चरण उत्तर प्रदेश से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अशोक गुलाटी ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस आयोजन की विशेषता यह होगी कि इसमें हरिद्वार से विद्वान संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब पत्रकार प्रेस परिषद भारत के कार्यक्रम में संतों की सहभागिता होगी। अधिवेशन के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेऽा आगामी बैठक में तय की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक शांतनु सक्सेना, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर हिमेश आहूजा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव सुशील कर्णवाल, नगर सचिव प्रमोद कुमार, मीडिया प्रभारी शुभम दीप एवं सुभाष बृजवासी (उत्तराऽंड) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।