बाजपुर की तर्ज पर 2280 रुपए प्रति कुंतल धान के भुगतान पर बनी सहमति।

विजय जोशी (खबर धमाका)। लंबे समय से चली आ रही किसानों के धान भुगतान की समस्या के दृष्टिगत जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कच्चा आडतीयों के बीच हुई बैठक में बाजपुर की तर्ज पर जसपुर में भी 2280 रुपए प्रति कुंटल धान के भुगतान पर सहमति बन गई।

https://www.facebook.com/share/v/1DPwzZaRMd/
https://www.facebook.com/share/v/1Ah7m2EDNz/
https://www.facebook.com/share/v/181rMzop6Z/
https://www.facebook.com/share/v/1CA3oEBJNE/
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयों व राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारीयों की एक बैठक कृषि उत्पादन मंडी सभागार में आयोजित की गई।जिसमें यूसीएफ, टीवीएस द्वारा राइस मिलों को दिया गया धान का भुगतान 2280 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से किए जाने पर लंबी चर्चा हुई। दोनों संगठनों के बीच हुई वार्ता में बाजपुर की तर्ज पर जसपुर में भी 2280 रुपए प्रति कुंतल धान का भुगतान करने पर सहमति हो गई। भाकियू नेता जगजीत भुल्लर ने बताया कि राइस मिलर्स तथा भाकियू पदाधिकारी के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि किसानों के धान का भुगतान बाजपुर में किसने की बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा द्वारा निर्धारित किए गए 2280 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से किया जाएगा। जगजीत भुल्लर ने बताया 15 जनवरी को किसान अपनी पर्ची लेकर डी एन एग्रो हल्दुआ राइस मिल,बक्शी राइस मिल,सीमा राइस मिल, एस आई राइस मिल पहुंचेंगे जहां भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर भुगतान किया जाएगा।इस मौके पर उत्तराखंड राइस मिल संगठन कार्यकारी अध्यक्ष निकेश अग्रवाल,अकील अहमद,मुजफ्फर अली, गौरव कुमार,जगजीत भुल्लर,प्रेम सिंह सहोता,अमनप्रीत,दीदार सिंह एवं किसान मौजूद रहे।
