सरकार को झटका,भारी विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने UGC पर लगाई रोक।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर पर रोक लगा दी है अदालत ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है।ऐसे में जांच की जरूरत है।कोर्ट का कहना है कि नियम पहली नजर में साफ नहीं है।इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

https://www.facebook.com/share/v/1HTF2h1xpk/
https://www.facebook.com/share/v/1CvBt1xtme/
https://www.facebook.com/share/p/1DRv6BBkze/
सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन से रेगुलेशन को दोबारा से बनाने को कहा, तब तक के लिए इसके ऑपरेशन पर रोक लगी रहने वाली है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब तलब किया. एसजी से कहा कि आप जवाब दें और एक हाई लेवल कमेटी का गठन करें. यूजीसी के नए नियम को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा है. गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने छात्रों के बीच भेदभाव के खिलाफ UGC इक्विटी रूल्स को लेकर नए रेगुलेशंस पर एक PIL पर सुनवाई आरंभ की. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने UGC प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर रोक लगाने की आदेश दिया।
