होली पर्व के दृष्टिगत SSP अजय गणपति ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण।सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।शांतिपूर्ण होली के लिए पुलिस अलर्ट: जीरो रिस्पॉन्स टाइम’ के साथ रहेगी पैनी नजर।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनॉक- 3 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्योहार को लेकर की गई तैयारियों और तकनीकी निगरानी प्रणालियों की बारीकी से समीक्षा की।

कंट्रोल रूम में परखी व्यवस्थाएं
एसएसपी महोदय ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फीड की जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर 24×7 पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना पर ‘रिस्पॉन्स टाइम’ न्यूनतम होना चाहिए ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
सुरक्षा योजना का खुलासा करते हुए एसएसपी महोदय ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।
सघन चेकिंग अभियान:
शहर के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
अतिरिक्त बल की तैनाती:
होली त्यौहार के दृष्टिगत पीएसी (PAC), क्यूआरटी (QRT) और सिविल पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।हुड़दंगियों पर नकेल:* शराब पीकर वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
