Latest:
उधमसिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियो संग किया काशीपुर बाईपास का स्थलीय भ्रमण, कल से मार्किंग ओर पोल लगाने का कार्य होगा आरम्भ, विधायक बोले जल्द जारी होंगी 13.94 करोड़ की दूसरी किश्त

रुद्रपुर(खबर धमाका)। काशीपुर बाईपास चौडीकरण के कार्य को लेकर आज प्रशासनिक अमला लेकर विधायक शिव अरोरा ने किया भ्रमण।

विधायक शिव अरोरा ने बहुतचर्चित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लेकर एडीएम, नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार पीडब्लूडी, जलसंस्थान, विद्युत विभाग के साथ स्थालीय भ्रमण किया।

वही मौके पर विधायक शिव अरोरा ने भ्रमण के दौरान मुआईना कर बताया की उन्होंने कार्यप्रगति को लेकर दौरा किया है तो वही कल शुक्रवार से विद्युत विभाग द्वारा अपने खम्बे लगाने का कार्य निरंतर जारी रखने वाला है जहाँ पीडब्ल्यूडी विभाग साथ में मौके पर मौजूद रहेगा और मार्किंग करा कर देगा वही इसके अगले हफ्ते यानी सोमवार के बाद से चौड़ीकरण की जद मे आ रहें पेड़ कटान का कार्य आरम्भ होगा जैसे हीं पेड़ कटना का कार्य पूर्ण हो जायेगे ओर जल संस्थान अपनी पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य आरम्भ करेगा।

विधायक शिव अरोरा ने बोला इस चौड़ीकरण कार्य से जुड़े सभी विभाग मौजूद रहें ओर उनके आपसी समन्वय तालमेल को लेकर यह भ्रमण काफ़ी महत्वपूर्ण था कल यानि शुक्रवार से इसके कार्य मे तेजी नजर आयेगी ओर अब लगातार शिफ्टिंग कार्य संबधित विभागों द्वारा लगातार जारी रहने वाला है। वही विधायक शिव अरोरा बताया गैरसेण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 13. 94 करोड़ की डीपीआर के संबंध में दूसरे किस्त जारी करने का निवेदन किया था इसमें डीएसपी जो पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च स्तरीय कमेटी होती है उसने स्वीकृत कर दी है यह स्वीकृति 4 दिन पहले सोमवार को कर दी गई थी जो अलगे कुछ दिन मे दूसरी किस्त भी जारी हो जायेगी।

वही विधायक शिव अरोरा ने मौके पर स्वयं प्रशासन की टीम के साथ डिवाइडर से 60- 60 फिट पर लगाये गये निशान का मुआईना किया साथ हीं विधायक शिव अरोरा व्यापारियों से अपील की अब काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य आरम्भ हो गया है तो वही व्यापारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले।

विधायक शिव अरोरा ने कहा अब चौड़ीकरण का कार्य तेजी गति से आरम्भ होने वाला है ओर साथ हीं 2026 के अंत तक यह चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा जिसके बाद हजारों स्कूली बच्चोँ व इस मार्ग का प्रयोग करने वाले लोगो को जाम से निजाद मिलेगी।

वही एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा विधायक शिव अरोरा के साथ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य की प्रगति को लेकर स्थालीय निरक्षण किया इसकी कार्यप्रगति विभागीय समान्वय न होने के चलते धीमी रही,ऐसे मे उन्होंने कहा प्रत्येक मंगलवार को विभागीय अधिकारी इसका भ्रमण करेगे ओर हर 15 दिन मे इसकी समीक्षा होंगी।

उन्होंने कहा सभी विभागों को निर्देशित किया है अपना कार्य आरम्भ करे साथ हीं बीच मे जो बाधा आ रही थी उनको दूर करने का कार्य किया गया है अब कार्य गति को बढ़ाया जायेगा। सोमवार से कार्य की गति बढ़ेगी तो वही कल शुक्रवार से मार्किंग कर पोल लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा।

इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश, पीडब्लूडी अधिशाशी अभियंता गजेंद्र कुमार, जेई हरीश बसेड़ा, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, जल संस्थान से ईई चेतन चौहान व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदान, राजीव कामरा, महेंद्र आर्य, सुनील सिंह, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, विकास सागर आदि लोग मौजूद रहें।