धामी कैबिनेट में मदन कौशिक को जगह मिलने पर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर, जगह-जगह हुआ मिष्ठान वितरण।

।रुद्रपुर(खबर धमाका)।- भाजपा सरकार में नए मंत्री मंडल में पांच विधायकों मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा ,राम सिंह केड़ा, खजान दास और भरत सिंह चौधरी को शामिल किए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में शनि देव मंदिर खेडा में मिष्ठान वितरण कर बधाइयां दी। चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से हर वर्ग के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया है वह स्वागत योग्य है। ब्राह्मण समाज सरकार के फैसले का स्वागत करता है। चुघ ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल मदन कौशिक जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और हर कार्यकर्ता को भली-भांति जानते और पहचानते हैं । उन्होंने कहा की श्री कौशिक पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं ऐसे में उनके अनुभव का लाभ आम कार्यकर्ता को मिलेगा और भाजपा तथा संगठन और मजबूत होगा तथा आने वाले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक नया परचम लहराया जाएगा।चुघ ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने पर विकास के नए रास्ते खुलेंगे और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा। मुकेश वशिष्ठ और नितिन कोशिक ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में शामिल किया है उससे ब्राह्मण समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव भाजपा के साथ खड़ा हुआ था और आगे भी भाजपा के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान विश्वनाथ शर्मा

संजीव शर्मा ,देव मेनन, देवेंद्र चतुर्वेदी ,संदीप मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, सुनील शर्मा, विनय दीक्षित, आशुतोष शर्मा, नवीन नैनवाल, टीवी भट्ट, अमित शर्मा, कमल सक्सेना, शिवपाल ढाली, अमित गौड आदि मौजूद थे
