रामलीलाएं धर्म, सत्य,प्रेम,भक्ति का दिखाती है सदमार्ग,चुघ।रम्पुरा में आयोजित रामलीला में बतौर मुख्य शामिल हुए भाजपा नेता भारत भूषण चुघ
रुद्रपुर(खबर धमाका)।- रामलीलाएं धर्म, सत्य,प्रेम,भक्ति का सदमार्ग दिखाती हैं जिनसे प्रेरणा लेकर आज की युवा पीढ़ी आध्यात्म और सच्चाई के रास्ते चलकर एक सुंदर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। यह बात वार्ड नंबर 23 रमपुरा में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कही। श्री राम हनुमान देवी जागरण मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में वृंदावन की प्रसिद्ध श्री राधा रसिक बिहारी लीला संस्थान द्वारा उनके कलाकारों ने मंचन किया। रात्रि की रामलीला में ताड़का वध दिखाया गया। मुख्य अतिथि चुगने कहा कि देश भर में रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है जिसमें दिखाया जाता है कि किस प्रकार असत्य पर सत्य की और बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत होती है। उन्होंने कहा कि तीनों लोक का स्वामी होने के बावजूद रावण ने माता सीता का हरण कर अपने विनाश की पटकथा लिख दी थी और प्रभु राम ने अपनी वानर सेना के साथ रावण समेत उसके पूरे कुनबे का वध कर दिया था। चुघ ने कहा की शक्ति, सामर्थ और ताकत का कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वर्तमान समय में यदि मनुष्य के पास यह तीनों चीज हैं तो उसे समाज की भलाई के लिए अर्पित करना चाहिए ताकि समाज में एक अच्छा संदेश प्रेषित हो सके और लोग सच्चाई से सबक लेकर आगे बढ़े। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध का बहुत ही सुंदर मंचन किया। इस दौरान श्री राम हनुमान देवी जागरण मंडल के संरक्षक कैलाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नत्थू लाल गुप्ता, विजय गुप्ता ,अर्जुन सिंह, अध्यक्ष विनोद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री रविगुप्ता ,कोषाध्यक्ष राम किशोर रस्तोगी,अजय श्रीवास्तव, जगदीश कुमार, राजेश गुप्ता, रामकुमार शर्मा, कमल सैनी, मनोज शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, संतोष दिवाकर ,सतीश अरोड़ा, धर्मवीर प्रजापति ,ओपी आर्य, हृदय नारायण चौहान, राजेश हालदार, विष्णु दत्त, बाबू शुक्ला, सुशील आर्य, धर्मपाल सिंह, राजेश चंद्र ,रवि भारती, तुलसी गुप्ता, विनय शर्मा, श्याम पाल ,बंटी कुमार, नीलकंठ राणा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

