Latest:
उधमसिंह नगर

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने बेसहारा परिवार को दिया सहारा

रुद्रपुर (खबर धमाका)। संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत आज वार्ड 23 रम्पुरा रुद्रपुर पिछले कई दिनों में दर्जनों परिवार को हर महीने मदद पहुंचती है और आज दो जरूरत मंद परिवार को राशन सामग्री और जरूरत का सामान जैसे गैस सिलेंडर आदि भरवा कर गये। पूजा कोली के परिवार में चार बच्चे हैं आज जिस दो परिवारों को मदद की गई उसमें एक परिवार माया उम्र 34 वर्ष पत्नी स्वर्गीय जगदीश को आज लगातार 11 बी बार मदद पहुंचाई गई। जिसमें राशन के समान के साथ साथ गैस सिलेंडर, बच्चों की स्कूल की फीस,ऑटो का किराया, लाइट बिल आदि दिया गया। इनके पति जो केन्सर से पीड़ित थे अब दुनिया में नहीं है इनकी 3 बेटियां है उनकी पढ़ाई का खर्च और इन्होंने पति के इलाज के लिए अपना मकान 4.5 लाख में गिरवी रखा था वो भीं अब इनको संत रामपाल जी महाराज द्वारा इनको वापस दिला दिया गया इस परिवार की जानकारी क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री शिव अरोरा द्वारा अन्नपूर्णा टीम को दी गई थी इसमें इलाज का खर्च भी अन्नपूर्णा के तहत किया गया था। इसके अलावा एक और जरूरत मंद परिवार माया देवी जोकि विधवा हैं इनके दो बच्चे है कोई कमाने वाला है, उनकी भी आज दूसरी बार लगातार अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राशन पहुंचाया गया जिसमें आटा, चावल आलू , प्याज, दाल ,मसला, सूखा दूध, नमक और गैस सिलेंडर भरवाया गया और कमरे का किराया भी संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिया गया इस मौके पर भाजपा नेता राज कोली डॉ महेश कोली धर्मेंद्र कोली रामप्रकाश कोली अन्नपूर्णा टीम के सदस्य राजीव दास,योगेंद्र दास,अमन दास, ओमप्रकाश दास, राजेश आदि और संज सेवी भी मौजूद थे