Latest:
उधमसिंह नगर

सुभाष कालौनी में आयोजित भव्य विशाल जागरण में भजन गायकों ने बांधा समां।वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने किया विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ

रुद्रपुर(खबर धमाका)।-मां मनोकामना वैष्णो देवी मंदिर कमेटी और मां मनोकामना युवा ग्रुप द्वारा वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी में भव्य विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायको ने पूरी रात मां की महिमा का बखान किया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चुघ ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिन मां दुर्गा की आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इन दिनों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मां दुर्गा शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं, जो बुराई और अहंकार का नाश कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने मां मनोकामना से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली बनाए रखने और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। साथ ही मां मनोकामना वैष्णो देवी युवा ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल जागरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा की नवरात्र के पवित्र नौ दिनों में माता की उपासना और भक्ति से मनुष्य को सुख समृद्धि और शक्ति प्राप्त होती है।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, चमन लाल ,अरविंद शर्मा, जोगा सिंह ,राजेंद्र पाल,बबलू पाल ,पवन पाल ,हुकम चंद पाल ,विकास पाल ,आकाश पाल ,गौरव पाल, राहुल पाल, बिनसु पाल, विशाल पाल, रमन पाल ,अजय पाल ,कमल पाल ,राजदीप पाल ,प्रदीप पाल, अमन पाल ,सहदेव पाल, सुंदरम रस्तोगी ,सचिन पाल, नकुल पाल, कृष्ण पाल, रोहित पाल, कुणाल पाल, अरुण पाल ,रोहित पाल, नितिन पाल, आकाश पाल, मोहित पाल, अनुज प्रजापति, आदि लोग शामिल थे।