Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार।*आरोपियों से चोरी के एसी कम्प्रेशर, व्हर्लपूल कम्पनी के एसी केबिनेट सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद।*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा मुख्य बाजार में हुई चोरी के अनावरण हेतू त्वरित कार्यवाही करते हुए एसी एवं अन्य सामान चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया दिनांक 14.10.2026 की रात्रि को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सेल्स टैक्स कार्यालय के पास नई मंडी समिति की ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति दो सफेद कट्टों एवं अन्य सामान के साथ जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुँचकर तीनों संदिग्धों को सामान सहित पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दीपू, मुकेश कुमार एवं नीरज कुमार, निवासी जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एसी कम्प्रेशर, मोटर, व्हर्लपूल कम्पनी का एसी केबिनेट, एसी आउटर के कवर, प्लास्टिक फैन, 45 कनेक्टर वायर एवं अन्य लोहे का सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत एफआईआर संख्या 540/2026 एवं 543/2026, धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है व अभियुक्तगणो को हस्वकायदा हिरासत पुलिस लिया गया*

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. दीपू पुत्र हरि प्रसाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम शाहापुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

2. मुकेश कुमार पुत्र साधू राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नौरास, थाना पटरंगा, जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

3. नीरज कुमार पुत्र हरि प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम शाहापुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बरामद माल

– 01 एसी कम्प्रेशर।

– 01 मोटर।

– 01 व्हर्लपूल कम्पनी का एसी केबिनेट/आउटर।

– एसी आउटर के 02 सफेद कवर, जिनमें एक पर “AC-2” अंकित है।

– 01 प्लास्टिक फैन।

– 45 कनेक्टर वायर।

– अन्य लोहे का सामान।