रुद्रपुर में पिकअप में संदिग्ध मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार,छह क्विंटल मांस बरामद,गौ रक्षा दल की सटीक सूचना पर पकड़ा गया वाहन।गो रक्षा दल ने वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा,सूचना पर बाजार और आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। गोमांस की तस्करी के संदेह में गाबा चौक पर गौ रक्षा दल में मांस से भरी पिकअप को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन में गोमांस होने पर गौ रक्षा दल कार्यकर्ताओं आक्रोश जताया। इसी बीच सूचना मिलने पर बाजार और आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचे। पिकअप से करीब 6 क्विंटल मांस बरामद हुआ। गौ रक्षा दल की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार सुबह गौ रक्षा दल को को मांस की तस्करी की सूचना मिली। इस पर गौ रक्षा दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देने के बाद गाबा चौक पर गदरपुर की तरफ से आ रही पिकअप को घेरकर रोक लिया। तभी सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा,एएसआई अमित कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत समेत गोवंश स्क्वाड कुमाऊं की टीम से कांस्टेबल राजेश गिरी,संजीव कुमार पहुंचे। पिकअप में भारी मात्रा में मांस भरा होने के चलते गुस्साए गौरक्षा दल ने पिकअप आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में पुलिस पिकअप के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम मोहम्मद शरीफ पुत्र लतीफ़ निवासी दरऊ किच्छा,यासीन पुत्र अख्तर निवासी ग्राम छिनकी किच्छा बताया है। बाद में पुलिस की सूचना पर कोतवाली पहुंचे पशु चिकित्सक ने बरामद मांस का सैंपल भर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि हो पाएगी। सीओ विभव सैनी ने कहा कि पिकअप से भारी मात्रा में मांस के साथ दो लोग पकड़े है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक ने मांस का सेंपल लेकर जांच को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
संदिग्ध मांस से भरीं पिकअप को पकड़वाने में
गौ रक्षा दल से जिलाध्यक्ष विराट आर्य,राधे,विशाल कोली, दीपक,अजय श्रीवास्तव,राजा कोली, राजेश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों ने पुलिस पूछताछ में दो और लोगों के नाम बताएं हैं। पुलिस उक्त दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
मांस गदरपुर क्षेत्र से किच्छा की ओर जा रहा था। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

