Latest:
उधमसिंह नगर

मंगलवार को रुद्रपुर आयेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।विधायक शिव अरोड़ा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कल(मंगलवार) कोआयोजित होने वाली ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ सभा एवं पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गांधी पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा जनता के बीच फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम के खिलाफ भाजपा जोरदार हल्ला बोल करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम एवं पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर विपक्ष के झूठ को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और लगातार बैठकों के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शिव अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में गांधी पार्क पहुंचकर सभा एवं पदयात्रा में भागीदारी करने की अपील की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि गांधी पार्क में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे और पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों एवं उसके झूठ को जनता के सामने उजागर करेंगे।

विधायक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबराया हुआ है। विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कल का कार्यक्रम विपक्ष के झूठ और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता की आवाज बनेगा।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली, तरुण दत्ता, रोशन अरोड़ा, हिमांशु शुक्ला सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।