Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर और काशीपुर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई।जंगलों में धधक रही शराब की भट्टियां ध्वस्त, हजारों लीटर लाहन किया नष्ट

रुद्रपुर(खबर धमाका)। दीपावली से पहले जनपद में आबकारी विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जंगलों में धधक रही शराब भट्टियां को ध्वस्त कर हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। मौके से कच्ची शराब भी बरामद कुछ है।

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ⁠क्षेत्र‑1 रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब ख़ाम के निर्माण , बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिन्दुखेड़ा के पास नाले पर दबिश के दौरान शराब ख़ाम की 2 जलती हुई भट्टीया , शराब ख़ाम बनाने के उपकरण सहित 5500 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गयाl आसपास तलाशी के दौरान 60 लीटर शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये l

इधर क्षेत्र‑3 काशीपुर में अवैध शराब ख़ाम के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खाईखेड़ा के पास नाले पर दबिश के दौरान शराब ख़ाम की 2 जलती हुई भट्ठियां, शराब ख़ाम बनाने के उपकरण सहित 6000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गयाl आसपास तलाशी के दौरान 65 लीटर शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये l

अभियान आगे भी जारी रहेगा ।