मुख्यमंत्री धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का किया शुभारंभ। ₹102.72 करोड़ की लागत से 25 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
रचना राठौर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ कर ₹102.72 करोड़ की लागत से 25 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही जौलजीबी मेले के आयोजन हेतु ₹10 लाख की सहायता धनराशि की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता द्वारा गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।
जौलजीबी मेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को पहचान देने के साथ ही भारत-नेपाल के वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। हमारी सरकार ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी पहलों के माध्यम से मुनस्यारी की राजमा, ऊनी उत्पादों और कालीन जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Ajay Tamta जी, माननीय विधायक श्री Bishan Singh Chuphal जी, श्री Fakir Ram Tamta जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


