Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन,जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई।घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पांच विशेष टीम गठित,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एवं टी-शर्ट बरामद!

रुद्रपुर(खबर धमाका)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर  अजय गणपति के सख्त निर्देशों एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर के बहुचर्चित नितेश जौहरी हत्याकाण्ड में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को प्रातः जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर स्थित प्रजापति टेलीकॉम एवं राज टेलीकॉम के संचालकों के मध्य सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर विवाद एवं मारपीट हुई थी।

उक्त विवाद के क्रम में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर परिसर में दोनों पक्षों के मध्य पुनः मारपीट एवं हमला हुआ। इस दौरान नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर नुकीली वस्तु से प्रहार किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में दिनेश जौहरी एवं कमलेश कुमार भी घायल हुए।

घटना के संबंध में वादी दिनेश जौहरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पंतनगर में मु0अ0सं0-231/2026, धारा 103(1)/115(2)/118(1)/190/191(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*एसएसपी के निर्देश पर तत्काल एक्शन, 05 विशेष पुलिस टीमों का गठन*

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली पंतनगर पुलिस की 05 विशेष टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर RFSL एवं फील्ड यूनिट से वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से आवश्यक प्रदर्श संकलित किए गए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का नियमानुसार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक 05 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 13.11.2026 को आकाश कुमार एवं विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।

मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, बरेली के प्लेटफार्म संख्या-04 से गिरफ्तार किया गया था। बरेली से लाते समय थाना पुलभट्टा क्षेत्र में यश पेट्रोल पम्प के समीप अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त दिनांक 14.11.2026 को चौकी प्रभारी सिडकुल उ0नि0 हेमन्त सिंह कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं एसओजी द्वारा लुमिनस फैक्ट्री के निकट निर्माणाधीन देवभूमि कॉलोनी के पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी कर अमन कुमार एवं भोला उर्फ देव मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. आकाश कुमार पुत्र विनोद कुमार, उम्र लगभग 31 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 को पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

2. विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार, उम्र लगभग 33 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, बरेली के प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया।

3. विनोद कुमार पुत्र स्व0 रामावतार, उम्र लगभग 53 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 की रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

4. अमन कुमार पुत्र विनोद कुमार को चौकी सिडकुल क्षेत्र से दिनांक 14 11.2026 की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

5. भोला उर्फ देव मंडल पुत्र विपुल मंडल, उम्र लगभग 23 वर्ष—चौकी सिडकुल क्षेत्र से दिनांक 14 11.2026 की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

उपरोक्त सभी अभियुक्त जगतपुरा, निकट हरी/हैरी मेडिकल स्टोर, वार्ड नम्बर–05, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर के निवासी हैं।

*अभियुक्त की निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी

पुलिस ने शनिवार को मुख्य अभियुक्त विकास कुमार की निशानदेही पर *आला क़त्ल* की बरादगी कर ली गई है।

न्यायिक रिमांड एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों का 14 दिवस का न्यायिक रिमांड स्वीकृत हो चुका है, तीनों अभियुक्त गणों को *जेल* भेज दिया गया है।

जबकि शेष दो अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

*एसएसपी अजय गणपति के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement