किच्छा में मतदाताओं के समीकरणों से नहीं है कोई डर,पार्टी का आदेश हुआ तो लडूंगा रुद्रपुर से चुनाव।किच्छा के पूर्व विधायक राजेश ने किच्छा छोड़कर भागने की चर्चाओं को किया खारिज।बोले किच्छा में और भी दावेदार, सभी को मिलना चाहिए मौका।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। 2027 विधानसभा चुनाव में किच्छा के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला कहा से चुनाव लडेंगे या फिर इस बार वह दूसरों को चुनाव लड़ायेंगे,इसको लगातार कायसबाजी चल रही है, राजनीतिक गलियारों में हवा चल रही कि किच्छा में मतदाताओं का समीकरण अपने पक्ष में ना होने से शुक्ला रुद्रपुर की तरफ रुख कर रहे हैं,इसको लेकर अब शुक्ला चुप्पी साधे हुए थे, सवाल यह उठ रहे थे कि यदि शुक्ला रुद्रपुर आते हैं तो रुद्रपुर के तमाम दिग्गजों का क्या होगा।
इधर सोमवार को शुक्ला ने मीडिया के समाने स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि वह किच्छा कि किच्छा के समीकरण आज भी उनके पक्ष में, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को किच्छा से ही चुनाव हराया है,जो लोग यह यह कह रहे की वह समीकरणों से डर कर भाग रहे यह ग़लत है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है, पार्टी ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है, पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी,वह उसका निर्बान करेंगे, उन्होंने कि किच्छा में पार्टी के बहुत कार्यकर्ताओं को इस बार टिकट की उम्मीद है, ऐसे में पार्टी उन्हें मौके देती है, उन्हें कोई एतराज़ नहीं है, श्री शुक्ला ने कांग्रेस के उन नेताओं को भी चुनौती कि वह ऊधमसिंहनगर की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं,जिसे वह सेफ सीट समझते हैं, उन्हें उसकी औकात पता चल जायेगी।
इधर शुक्ला ने पहली बार रुद्रपुर चुनाव लडने की इच्छा का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा है,इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने के बाद भी यदि टिकट मांगना पड़ेगा तो फिर मैं कहे का नेता। पार्टी खुद मुझे टिकट देंगे तो वह रुद्रपुर से चुनाव लडने को तैयार हैं,यदि पार्टी कहेगी इस बार उसे चुनाव लडने की जगह, चुनाव लड़वाना है,तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।
फिलहाल शुक्ला ने अपनी मंशा साफ कर दी है,कि उनकी इच्छा किच्छा से नहीं रुद्रपुर से चुनाव लडने की है और यदि पार्टी उन्हें रुद्रपुर से टिकट नहीं देती है वह दूसरों को चुनाव लड़ायेंगे।


