Latest:
उधमसिंह नगर

काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक से 65 हजार की कीमत के चांदी के टुकड़े और 20 हजार रुपए बरामद। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी दिल्ली, हरियाणा और फरीदाबाद में मुकदमे पंजीकृत।

रुद्रपुर (खबर धमाका)। काशीपुर क्षेत्र के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस एक आरोपी चोरी के माल वा नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुउमनोज ऐरी पुत्र स्व. महिपाल सिंह ऐरी, एडमिन साई पब्लिक स्कूल कुण्डेश्वरी रोड काशीपुर द्वारा कुण्डेश्वरी रोड काशीपुर के पास स्थित साई मन्दिर से दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त द्वारा चाँदी की मूर्तियां चोरी करने के सम्बन्ध मे कोतवाली काशीपुर पर तहरीर दी गयी, जिस पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0 415/2026 धारा 305(डी)/331 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा पंजीकृत होने पर घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के नेतृत्व में तत्काल टीमें गठित कर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में नजर आये। संदिग्धों का पीछा करते हुए मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली आदि स्थानों पर मार्ग में लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान संदिग्धों का एक के0टी0एम0 ड्यूक बाईक से घटनास्थल पर आना-जाना पाया गया तथा हापुड, दिल्ली के आस-पास उक्त बाईक का नम्बर ट्रेस कर मुखबिर मामूर/सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 18.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उ0प्र0 हाल निवासी शिवविहार गली नं0 14 म0नं0 63 चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली को दि किमाया रिसोर्ट के पास हाईवे को जोड़ने वाली सर्विस रोड के किनारे थाना कुण्डा से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित माल चाँदी के कटे हुए टुकड़े कीमत लगभग रूपया 65,000/- रूपये व रूपया 20,000/- कैश बरामद हुआ। शेष बरामदगी हेतु अन्य अभि0गण की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभि0 त्रिलोक सिंह द्वारा पूछताछ में 01 अन्य अभियुक्त के साथ दिनांक 12.09.2026 को रात्रि में कुण्डेश्वरी रोड स्थित साई मन्दिर में चोरी किया जाना और चुराई गयी सम्पत्ति को आपस में बांट लेने के सम्बन्ध में बताया। चोरी का तीसरा हिस्सा साई मन्दिर की रैकी करवाने वाले व्यक्ति को देने हेतु काशीपुर आना और इसी दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेना बताया गया। मुकदमें में अन्य 02 वांछित अभियुक्तगण की तलाश जारी है।

अभियुक्त त्रिलोक सिंह का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0 204/2025 धारा 305(डी)/331(डी)/317(2) बीएनएस कोतवाली गदरपुर।

2- मु0अ0सं0 254/2020 धारा 34/379/511 भादवि थाना सराय रोहिला दिल्ली।

3- मु0अ0सं0 711/2026 धारा 305/307 भादवि थाना प्रीत विहार दिल्ली।

उक्त के अतिरिक्त अभि0 त्रिलोक सिंह के विरूद्व दिल्ली के थाना खैला एवं हरियाणा के फरीदाबाद में मुकदमें होने प्रकाश में आये हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इहिास के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस टीम –

1- उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया (विवेचक), चौकी कुण्डेश्वरी।

2- उ0नि0 मनोज सिंह धौनी, प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी।

3- कान्स0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोतवाली काशीपुर।

4- कान्स0 नवीन खोलिया कोतवाली काशीपुर।

5- कान्स0 लक्ष्मण चन्द कोतवाली काशीपुर।

6- हे0का0 दीपक कुमार, एस0ओ0जी0 काशीपुर।

7- हे0का0 इमरान, एस0ओ0जी0 काशीपुर।

8- कान्स0 गिरीश काण्डपाल, एस0ओ0जी0 काशीपुर।

वांछित अभियुक्तगण

1- मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उ0प्र0 हाल निवासी शिवविहार, चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली का घटना में शामिल होना प्रकाश में आया।

2- अवतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी किलावली कुण्डा हाल निवासी शिवविहार, चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली। (रैकी करवाने वाला)

Advertisement