स्कूली वाहनों के विरुद्ध किच्छा पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान; 08 वाहनों के चालान, 01 वाहन सीज। निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों एवं अन्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर की गई कार्यवाही।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किच्छा क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा चौकी लालपुर क्षेत्र एवं आनंदपुर मोड़ के पास स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 08 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें से 07 वाहनों के चालान माननीय न्यायालय हेतु किए गए तथा 01 वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने एवं आवश्यक वाहन प्रपत्र पूर्ण न होने पर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान में सम्मिलित पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली किच्छा – रवि कुमार सैनी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक/चौकी प्रभारी लालपुर – उप निरीक्षक दीपक तिवारी।
अपर उप निरीक्षक – संतोष उप्रेती।
अपर उप निरीक्षक –जगदीश सिंह।
हेड कांस्टेबल- भागवत परिहार।
कांस्टेबल – रणजीत सिंह।
*एसएसपी अजय गणपति की अपील – स्कूली वाहनों के संचालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं, वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित करें तथा सभी आवश्यक अभिलेख पूर्ण रखें। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*


