बाल विकास विभाग द्वारा वितरित खजूर के पैकेट में निकले कीड़े। डीएम के निर्देश पर किच्छा क्षेत्र में जांच करने पहुंचे थे एसडीएम।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। बाल विकास विभाग द्वारा टी एच आर सामग्री में खामियों की शिकायत पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में संबंधित लाभार्थी के घर पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता गिरीश जोशी ने पैकेट से निकाले गए खजूर अधिकारियों को दिखाए, जिनमें प्रथम दृष्टया कीड़े लगे पाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मौके पर उक्त खजूर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु भेजा गया,साथ ही विभागीय स्तर पर संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश उपजिलाधिकारी ने दिए।
इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलवे अंडरपास कर निरिक्षण भी किया।
इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————–


