दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने परिवार सहित श्री भारामल बाबा के मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
खटीमा/ऊधमसिंहनगर (खबर धमाका)। उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री श्री सुरेश कोली ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के गृहक्षेत्र खटीमा की सुरई रेंज स्थित प्रसिद्ध श्री भारामल बाबा के पावन मंदिर में परिवार सहित पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान श्री कोली ने बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर प्रसाद अर्पित किया तथा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को फल प्रसाद वितरित किया।
श्री सुरेश कोली ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं। श्री भारामल बाबा के पावन धाम में दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
उन्होंने बाबा से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि बाबा की कृपा देवभूमि उत्तराखण्ड पर सदैव बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।
जय श्री भारामल बाबा! हर हर महादेव!


