उधमसिंह नगर

पढ़ें, कहां रात को अज्ञात महिला के रोने की सुनकर सहमें लोग। पुलिस ने महिला का रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर।  घर से बिछड़ने के बाद दिनेशपुर क्षेत्र में रात को महिला के रोते हुए घूमने की आवाज सुनकर लोगों के होश उड़ गए। दिनेशपुर थाने की चीता मोबाइल टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन रात कै ही महिला थाने लाने के बाद उसके परिजनों से मिलाकर राहत की सांस ली है।                                                        दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के मुताबिक रात को चीता मोबाइल में नियुक्त कांस्टेबल श्याम सिंह व कांस्टेबल रंजीत को सूचना मिली कि कोई महिला काली नगर क्षेत्र में घूम रही है तथा काफी रो रही है और कह रही है कि कोई मेरे बच्चों को उठा ले गया है इस सूचना पर चीता मोबाइल में नियुक्त उक्त दोनों कास्टेबल काली नगर क्षेत्र में पहुंचे तथा दोनों कर्मचारियों द्वारा उक्त महिला को विश्वास में लेकर बहुत समझाया गया की हम पर विश्वास करो हम आपके बच्चों को ढूंढ कर ले आएंगे जिससे उक्त महिला ने रोना बंद किया । इसके बाद उक्त दोनों कर्मचारियों द्वारा उक्त महिला से लगातार बातचीत की गई तो दोनों कर्मचारियों को लगा कि उक्त महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ है लेकिन दोनों कर्मचारी द्वारा उक्त महिला से नाम व पते की जानकारी कि तो महिला द्वारा कुछ भी नहीं बताया क्योंकि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी अलग-अलग जगह के नाम ले रही थी उक्त कर्मचारियों द्वारा गूगल में गांव के नाम सर्च करके एक-एक नाम उक्त महिला को बताये गये जब कर्मचारी गणों द्वारा गदरपुर क्षेत्र के गांव के नाम महिला को बताए गए तो उक्त महिला द्वारा एक नाम पर हां बोला गया जिसके बाद चीता कर्मचारी गणों द्वारा उक्त गांव के ग्राम प्रधान का नंबर सर्च करके प्रधान से बात की गई तथा उनके परिजनों को अवगत कराया गया तथा परिजनों को बुलाकर थाने में उक्त महिला को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दिन में बिना बताए घर से चली गई थी हम लोग काफी परेशान थे हम दिन भर अपनी मां को ढूंढ रहे थे क्योंकि हमारी मां किसी को अपना नाम और पता भी नहीं बता सकती थी इसलिए हम और ज्यादा परेशान थे। मां के मिलने पर पुलिस द्वारा किए गए कार्य की काफी प्रशंसा की गई। चीता में नियुक्त कर्मचारी द्वारा अपने फर्ज के प्रति ईमानदारी दिखाते हुए मानवता पूर्ण कार्य किया गया जिसकी क्षेत्र वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

error: Content is protected !!