उत्तराखंड

उत्तराखंड में एबीवीपी की कार्यकारिणी भंग,ममता फिर चुनी गयी अध्यक्ष,कंडारी महामंत्री नियुक्त। रुद्रपुर में आयोजित संगठन के प्रान्त सम्मेलन कार्यकारणी की गयी भंग। पढ़ें, उत्तराखंड में संगठन के कितने हैं सदस्य

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर। उत्तराखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश अध्यक्ष का ताज एक बार फिर देहरादून की डॉ. ममता सिंह के सिर सजा है। श्रीनगर के रितांशु कंडारी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
बुधवार को रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित एबीवीपी के 23वें प्रांत अधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. ममता ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद विभाग अध्यक्ष डॉ. मुकेश बनकोटी ने डॉ. ममता को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष और कंडारी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की।
इससे पहले अधिवेशन का शुभारंभ कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी ने किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम प्रस्ताविकी, मंत्री प्रतिवदेन कार्यक्रम हुए। इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री यज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री होशियार राणा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह, चंदन भट्ट, राहुल गुप्ता, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।                                दौड़ में यह रहे शामिल 
एबीवीपी के विभाग अध्यक्ष डॉ. मुकेश बनकोटी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कुमुद, डॉ. जेपी भट्ट और डॉ. ममता के नाम शामिल थे लेकिन डॉ. कुमुद व डॉ. भट्ट के असमर्थता जताने पर डॉ. ममता को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश मंत्री पद की दौड़ में निवर्तमान प्रदेश मंत्री काजल थापा और ऋषभ रावत भी शामिल थे।
प्रदेश में एबीवीपी के 60,901 सदस्य
रुद्रपुर। एबीवीपी की निवर्तमान प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उत्तराखंड में एबीवीपी के 60,901 सदस्य बन चुके हैं जबकि देश में 35 लाख से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने में एबीवीपी शुरू से आगे रही है। छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने में एबीवीपी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस बार उत्तराखंड के 60 प्रतिशत कॉलेजों में एबीवीपी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के राज्य में 46 पूूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं, इनमें 11 छात्राएं हैं।

error: Content is protected !!