ब्रेकिंग न्यूज, रुद्रपुर में धमाके के साथ फटा सिलेंडर। एक घर की छत उड़ी, पांच अन्य घर भी धराशाई। लोगों में मची भगदड़,एक दर्जन लोग घायल। विधायक शिव अरोरा पहुंचे अस्पताल
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। महानगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक घर में सिलेंडर फटने के बाद बड़ी घटना समाने आयी है, बताया जा रहे की सिलेंडर फटने के बाद हुए धमाके से चार घर धराशाई हो ग्रे, घटना में एक दर्जन लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी ली, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है
जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैं
प के कृष्ण कालौनी में शाम करीब सात बजे पवन के पडौसी घर में तेज धमाके साथ सिलेंडर फट गया,धमाका इतनी तेज था,की घर की छत उड़ गयी, जिससे इस पास के चार अन्य मकान भी धराशाई हो गये,घरों में रह रहे एक दर्जन बच्चे व लोगों के घायल होने की भी खबर है,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया की फिलहाल सिलेंडर लीक होने की वजह घटना होने की बात कही जा रही, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है