भारत में हिन्दू खतरे में हैंः तोगड़िया। बाजपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पंहुचें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक। कम होती हिंदुओं की जनसंख्या पर जताई चिंता, सख़्त जनसंख्या कानून की मांग
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वाधान में ऊधमसिंहनगर के बाजपुर श्री रामलीला मैदान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में पहुँचे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, हिन्दू हृदय सम्राट, विश्व विख्यात कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिन्दू खतरे में हैं। उन्होंने देश में कम होती हिन्दुओं की जनसंख्या पर चिंता जताते हुए देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाये जाने की बात कही।


साथ ही कामन सिविल कोड एवं एंटी लव जिहाद कानून भी यथाशीघ्र बनाये जाने हेतु सरकार से तत्काल कदम उठाने की माँग की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद लगातार हिन्दुओं को जगाने का कार्य कर रही है। साथ ही गरीब हिन्दुओं को हरसंभव सहायता भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने हिन्दू हैल्पलाईन नम्बर 02066803300 जारी करते हुए कहा कि देश में कहीं भी किसी हिन्दू को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वह हिन्दू हैल्पलाईन नम्बर का उपयोग कर सकता है। उसे तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने देश की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बेहद खस्ता बताया। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉ. तोगड़िया का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें धर्म रक्षा निधि भी सौंपी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह म्यान, रोशन रावत, संजू सक्सैना, प्रियांशु सक्सैना, विनीत मठपाल, देवेन्द्र सैनी, विक्रम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आलोक, सतवीर सिंह शाक्य, दीपा आर्य, व्यापारी नेता संजय रूहेला, प्रेम यादव, पारस शर्मा आदि थे।