Latest:
राष्ट्रीय

बेटियों के आंसूओं पर भी नहीं पसीजी मां। शादी के 15 साल बाद कर ली कोर्ट मैरिज। राजस्थान में उदयपुर से समाने घटना। मानवता को झकझोर देने वाली video हुई वायरल।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। कहावत है मां सब कुछ सह सकती है, लेकिन अपने बच्चों पर परेशानी नहीं देख सकती। मां खुद परेशानी झेलकर अपने बच्चों को खुशियां प्रदान करती है। ऐसे कई उदाहरण भी जाते की मां अपने हिस्से का खाना भी बच्चों को दें देती है। लेकिन यह कहावत घोर कलियुग में झूठी साबित हो गयी है। आज दौर में स्वार्थ के आगे मां और मामा सब बेकार हो चली।

 

आज राजस्थान के उदयपुर से एक video  वायरल हुई है।जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। बताया है की उदयपुर कोर्ट में एक 15 वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधी महिला ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। महिला की दो बेटियां भी है। महिला जब कोर्ट पहुंची तो उसका पति और वेटियां भी कोर्ट पहुच गयी। जहां महिला को कोर्ट में जाकर शादी करने उसकी वेटियो रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन प्यार में अंधी हुई मां बेटियों की ममता को ठुकराकर चली गयी। कोर्ट के बाहर जिस प्रकार उसकी बेटियां रो रही रही और मां को गले लगाकर वह पैर पकड़कर रोकने की कोशिश कर रही,उसने सभी को हिलाकर रख दिया। आखिर एक इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। लेकिन यह सच है,ऐसा हुआ है। जो भविष्य के लिए उदाहरण के रूप में देखा जायेगा।