गरीब किसान की बेटी तनु बनी उत्तराखंड टापर।उत्तराखंड बोर्ड में जसपुर का जलवा कायम। रामलाल विघा मंदिर इंटर कालेज के 18 छात्रों ने बनाई टापर सूची में जगह।2018 में भी विघालय की दिव्यांशी ने किया था उत्तराखंड टाप

विजय जोशी जसपुर ऊधमसिंहनगर (खबर धमाका)। उत्तराखंड बोर्ड की जारी परीक्षा परिणाम में जसपुर के बच्चों ने धमाल मचा दिया है। वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जसपुर का नाम रोशन किया है । इससे पहले भी इसी विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी राज ने प्रदेश की मेरिट मे 98.4o प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जसपुर का नाम रोशन किया था। तनु एक गरीब किसान परिवार की बेटी जा रही है। लेकिन उसने सभी को पछाड़ा कर साबित कर दिया है,की मेहनत करने वाले हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर विद्यालय राम लाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज महुआ डाबरा जसपुर के विद्यालय परिवार की निरंतर मेहनत और लगन के चलते आज प्रदेश में जसपुर क्षेत्र का नाम शिखर पर है। जो क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य खड़क सिंह चौहान ,मनोज पाल एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा तनु को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।



