उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में दिल दहलाने वाला हादसा। रम्पुरा के एक युवक की मौत,दो गंभीर। हादसे के बाद शव को घसीटता ले गया वाहन। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। काशीपुर रोड पर एक दर्दनाक और दिल-दहलाने वाले हादसे में रम्पुरा के युवक की मौत हो गयी,लाइक पर बैठे दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है।हादसे के बाद वाहन चालक शव को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसके बाद फरार हो गया।                      जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रुद्रपुर के वार्ड 23 रम्पुरा निवासी आकाश कोली पुत्र नेमचंद अपनी बाइक संख्या यूके 06 AL 4789 से वार्ड ने 22 निवासी आदेश और वार्ड नंबर 24 निवासी संजीव के साथ घर बैंक जाने के लिए निकला था। बताते हैं की शाम को करीब पांच बजे  काशीपुर रोड  भगवान पुर के पास उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आकाश को वाहन काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी,वहीं संजीव और आदेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर एस एस आई अर्जुन गिरी गोस्वामी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।