उत्तराखंड

आशा कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर स्वास्थ्य निदेशक को सौंप ज्ञापन

नरेन्द्र राठौर 

देहरादून(खबर धमाका)। उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की प्रदेश महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा ने संगठन की मांगों को लेकर सीएम एवं स्वास्थ्य महानिदेशक देहरादून को ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि एम्स ऋषिकेश में होने वाले प्रसव वाउचर के आधार पर हस्ताक्षर किये जाते हैं, परंतु जनपदीय स्तर ब्लॉक स्तर पर यह कहते हुए कि एम्स प्राइवेट हॉस्पिटल हैं भुगतान देने से मना कर देते हैं। जब कि प्रत्येक आशा को एम्स से शाहरी को 400 रूपये और ग्रमीण स्मर में 600 रूपये के वाउचर पर हस्ताक्षर किए जाते है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ अधिकारी द्वारा बी०सी० ( ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ) द्वारा आशा को बाताया जाता है, कि हमारे पास महानिदेशालय से किसी भी प्रकार का भुगतान करेन के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आया हैं। उन्होंने
स्वास्थ महानिदेशालय से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धनराशि
निरगत करवाने की मांग उठाई।