Latest:
उधमसिंह नगर

कांग्रेस ने बागियों पर लिया एक्शन,आधा दर्जन से ज्यादा छः वर्ष के लिए निष्कासित।देखिए किस-किस पर हुई कार्रवाई।कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी बोले रुद्रपुर में हार की फाइल तैयार,जल्द होगा खुलासा।  

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में बिगत दिनों संपादित हुए नगर निकाय के चुनाव में नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ब पदाधिकरियो को नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा आज निष्कासित कर दिया गया जिन्होंने नगर निकाय चुनाव में पार्टी के विरोधी गतिविधियों में शामिल रहकर या तो निर्दलीय चुनाव लड़ा या किसी अन्य प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया।

https://www.facebook.com/share/v/1D2Zoa78Ka/

https://www.facebook.com/share/v/19zYDRztsc/

ऊपर दिए लिंक में सुनिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की पूरी बात 

निष्कासित किए गए लोगों में मुख्य रूप से फरमान सिद्दीकी वार्ड15, इरशाद अहमद वार्ड18,कालीचरण वार्ड21, वजीर अहमद वार्ड13, ने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो आशिम पाशा, साजिद खान, और मनोज कुमार ने अन्य प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जिस कारण सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नगर अध्यक्ष ने बताया की नगर निगम चुनाव में हारे हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ गहन मंथन करने के बाद जो तथ्य निकलकर सामने आए हैं उन्हीं के अनुसार यह कार्रवाई की गई है हारे हुए प्रत्याशियों ने बताया कि इन लोगों की वजह से कई पार्टी के पार्षद चुनाव हार गए अगर यह लोग निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते और पूर्ण निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को चुनाव लडाते तो आज नगर निगम चुनाव का परिणाम कुछ और होता।आगे भी पार्टी की विरोध में गतिविधियां करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी श्री शर्मा ने बताया की निष्कासित लोगों की सूची माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री करण माहरा,नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जिला प्रभारी  रणजीत सिंह रावत, जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा, प्रदेश यूथ अध्यक्ष श्री सुमित भुल्लर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती मीना शर्मा आदि को भी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में रुद्रपुर में मिली हार के कारणों की बड़ी फाइल तैयार हो गई है।जिसे हाईकमान को भेजा जा रहा है। हाईकमान इसमें अपने स्तर से कार्यवाही करेंगे।

error: Content is protected !!