उधमसिंह नगर

ट्रांजिट में कैंप में हनी ट्रैप,1.80 लाख में मामला निपटा मामला। महिला पहले भी कई लोगों को बना चुकी है शिकार। महिला अपने पति व साथी के साथ बुनती है जाल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हनी ट्रप का मामला समाने आया है। पूरे खेल एक महिला,उसका पति और उसके साथी के शामिल होने की बात कही जा रही। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद महिला ने 1.80 लाख रुपए लेकर मामला निपटा लिया।
जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर निगम एक महिला छोटे से घर में स्कूल निजी स्कूल का संचालन करती है। महिला ने पांच दिन पहले पुलिस को तहरीर सौंपकर एक बुक सेलर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, महिला ने एक वीडियो भी पुलिस को सौंपी थी, जिसमें महिला घटना के दौरान मुस्काराते हुए नजर आ रही, वीडियो देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा कि कोई उससे विना मर्जी के छेड़छाड़ कर रहा है, आरोपी ने भी पुलिस को बताया था कि जो आरोप लगे हैं, सच्चाई इसके उल्ट है, बताया जा रहा कि शनिवार को हिरासत में लिए गए युवक के भाई ने महिला के पति से बात की तो वह दो लाख लेकर मामला निपटने पर तैयार हो गया,लोक लाज के भय से पीड़ित परिवार की तरह से महिला के पति को 1.80 लाख रुपए देकर अपना पीछा छुड़ाया गया है।
बताया जाता कि इस पहले महिला एक स्कूल संचालक को भी हनी ट्रप में फसा चुकी। महिला जिस स्कूल का संचालन कर रही वह स्कूल दूसरा युवक चलाता था, महिला ने उसे भी अपने जाल में फसा कर उसपर छेड़छाड़ और रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद महिला व उसके पति ने स्कूल छोड़कर चले जाने की सर्त पर उससे फैसला कर किया था।
थानाध्यक्ष निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी थी, इसके बाद उसकी तरफ से समझौता नामा दिया गया, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से समझौता होने की बात लिखी हुई थी,जिसपर हिरासत में लिए युवक को घर भेज दिया गया, दोनों का आपस में समझौता कैसे हुए हैं,इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
इधर मामले में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!